राम
‘‘राम’’
हाथ काट कर रख दूंगा
ये नाम समझ आ जाए तो
कितनी दिक्कत होगी पता है
राम समझ आ जाए तो
राम राम तो कह लोगे पर
राम सा दुख भी सहना होगा
पहली चुनौती ये होगी कि
मर्यादा में रहना होगा
और मर्यादा में रहना मतलब कुछ खास नहीं कर जाना है..
बस..
बस त्याग को गले लगाना है और
अहंकार जलाना है
अब अपने रामलला के खातिर इतना ना कर पाओगे
अरे शबरी का झूठा खाओगे तो पुरुषोत्तम कहलाओगे
काम क्रोध के भीतर रहकर तुमको शीतल बनाना होगा
बुद्ध भी जिसकी छांव में बैठे वैसा पीपल बनाना होगा
बनना होगा ये सब कुछ और वो भी शून्य में रहकर प्यारे
तब ही तुमको पता चलेगा..
थे कितने अद्भुत राम हमारे
सोच रहे हो कौन हूं मै,?
चलो.. बता ही देता हूं
तुमने ही तो नाम दिया था
मैं..
पागल कहलाता हूं
नया नया हूं यहां पे तो ना पहले किसी को देखा है
वैसे तो हूं त्रेता से.. मुझे
किसने कलयुग भेजा है
भई बात वहां तक फैल गई है
की यहां कुछ तो मंगल होने को है
कि भरत से भारत हुए राज में
सुना है राम जी आने को हैं
बड़े भाग्यशाली हो तुम सब
नहीं, वहां पे सब यहीं कहते है
के हम तो रामराज में रहते थे..
पर इन सब में राम रहते है
यानी..
तुम सब में राम का अंश छुपा है.?
नहीं मतलब वो..
तुम में आते है रहने
सच है या फिर गलत खबर
गर सच ही है तो क्या कहने
तो सब को राम पता ही होगा
घर के बड़ों ने बताया होगा..
तो बताओ..
बताओ फिर कि क्या है राम
बताओ फिर कि क्या है राम..
बताओ
अरे पता है तुमको क्या है राम..
या बस हाथ धनुष तर्कश में बाण..
या बन में जिन्होंने किया गुजारा
या फिर कैसे रावण मारा
लक्ष्मण जिनको कहते भैया
जिनकी पत्नी सीता मैया
फिर ये तो हो गई वो ही कहानी
एक था राजा एक थी रानी
क्या सच में तुमको राम पता है
या वो भी आकर हम बताएं?
बड़े दिनों से हूं यहां पर..
सबकुछ देख रहा हूं कब से
प्रभु से मिलने आया था मै..
उन्हें छोड़ कर मिला हूं सब से
एक बात कहूं गर बुरा ना मानो
नहीं तुम तुरंत ही क्रोधित हो जाते हो
पूरी बात तो सुनते भी नहीं..
सीधे घर पर आ जाते हो
ये तुम लोगों के..
नाम जपो में..
पहले सा आराम नहीं
ये तुम लोगों के.. नाम जपो में..पहले सा आराम नहीं
इस जबरदस्ती के जय श्री राम में सब कुछ है..
बस राम नहीं !
ये राजनीति का दाया बायां जितना मर्ज़ी खेलो तुम
( दाया बायां.. अरे दाया बायां..?
ये तुम्हारी वर्तमान प्रादेशिक भाषा में क्या कहते है उसे..?
हां..
वो..
लेफ्ट एंड राइट)
ये राजनीति का दाया बायां जितना मर्जी खेलो तुम
चेतावनी को लेकिन मेरी अपने जहन में डालो तुम
निजी स्वार्थ के खातिर गर कोई राम नाम को गाता हो
तो खबरदार गर जुर्रत की..
और मेरे राम को बांटा तो
भारत भू का कवि हूं मैं..
तभी निडर हो कहता हूं
राम है मेरी हर रचना में
मै बजरंग में रहता हूं
भारत की नीव है कविताएं
और सत्य हमारी बातों में
तभी कलम हमारी तीखी और..
साहित्य..
हमारे हाथों में!
तो सोच समझ कर राम कहो तुम
ये बस आतिश का नारा नहीं
जब तक राम हृदय में नहीं..
तुम ने राम पुकारा नहीं
राम- कृष्ण की प्रतिभा पर पहले भी खड़े सवाल हुए
ये लंका और ये कुरुक्षेत्र..
यूं ही नहीं थे लाल हुए
अरे प्रसन्न हंसना भी है और पल पल रोना भी है राम
सब कुछ पाना भी है और सब पा कर खोना भी है राम
ब्रम्हा जी के कुल से होकर जो जंगल में सोए हो
जो अपनी जीत का हर्ष छोड़ रावण की मौत पे रोए हो
शिव जी जिनकी सेवा खातिर मारूत रूप में आ जाए
शेषनाग खुद लक्ष्मण बनकर जिनके रक्षक हो जाए
और तुम लोभ क्रोध अहंकार छल कपट
सीने से लगा कर सो जाओगे?
तो कैसे भक्त बनोगे उनके?
कैसे राम समझ पाओगे?
अघोर क्या है पता नहीं और शिव जी का वरदान चाहिए
ब्रम्हचर्य का इल्म नहीं.. इन्हे भक्त स्वरूप हनुमान चाहिए
भगवा क्या है क्या ही पता लहराना सब को होता है
पर भगवा क्या है वो जाने
जो भगवा ओढ़ के सोता है
राम से मिलना..
राम से मिलना..
राम से मिलना है ना तुमको..?
निश्चित मंदिर जाना होगा!
पर उस से पहले भीतर जा संग अपने राम को लाना होगा
जय सिया राम
और हां..
अवधपुरी का उत्सव है
कोई कसर नहीं..
सब खूब मनाना
मेरे प्रभु है आने वाले
रथ को उनके
खूब सजाना
वो..
द्वापर में कोई राह तके है
मुझे उनको लेने जाना है
चलिए तो फिर मिलते है,
हमें भी अयोध्या आना है.
My Understanding:
This poem is about Ram. It says that just chanting his name isn't enough; we also need to do good deeds like him and give up our bad qualities. It shows anger towards people who just shout slogans but don't know anything about Ram. It says that Ram wasn't just a god, but also a good person who sacrificed a lot. So, we should also be good and not be arrogant. It's important to look inside ourselves before going to temples. And yes, there's a big festival happening in Ayodhya!
Actual Meaning:
This poem isn't just a simple recitation; it's a passionate and at times critical exploration of the true essence of "Ram" and the contemporary understanding (or lack thereof) of this revered figure. Here's a deeper dive:
Beyond Superficial Devotion: The poem immediately challenges the casual chanting of "Ram," suggesting it often lacks genuine understanding of his life, principles, and sacrifices. It critiques the reduction of a profound figure to a mere slogan.
Emphasis on Inner Transformation:The speaker stresses that true connection with Ram requires internal purification – letting go of ego, anger, greed, and embracing virtues like sacrifice, righteousness, and compassion. The idea is that the "Ram" within us needs to be awakened before seeking him externally in temples.
Critique of Politicization: The poem strongly condemns the use of Ram's name for political gain or division. It asserts that Ram transcends political ideologies and represents universal values. The speaker is angered by the manipulation of a sacred figure for narrow self-interests.
Highlighting Ram's Complex Character: It portrays Ram not just as a powerful deity but also as a human figure who experienced profound suffering, upheld moral principles (maryada), and even grieved over his enemies. This nuanced portrayal encourages a more holistic understanding.
Call for Authentic Devotion: The poem urges listeners to move beyond empty rituals and engage with the deeper philosophical and ethical dimensions of Ram's story. True devotion, it suggests, lies in embodying his values in one's own life.
Anticipation of a Significant Event: The mention of the upcoming festival in Ayodhya signifies a momentous occasion, likely the consecration of the Ram Temple. However, the poem subtly cautions against mere celebratory fervor without internalizing Ram's teachings.
Speaker's Persona: The "Paagal" (madly devoted) speaker from Treta Yuga serves as a device to offer a timeless perspective and a sense of urgency. This persona allows for a direct and sometimes confrontational tone, highlighting the perceived disconnect between the true essence of Ram and its current popular representation.
Conclusion:
In essence, this poem is a powerful call for a more profound and authentic understanding of Ram. It moves beyond simplistic notions and urges individuals to delve into the deeper meaning of his life and teachings. It critiques the superficiality and politicization of his name, emphasizing the importance of inner transformation, ethical conduct, and genuine devotion. The anticipation of the Ayodhya event serves as a backdrop for this message, suggesting that the true celebration lies not just in external festivities but in embodying the timeless values that Ram represents. The poem ultimately challenges the listener to reflect on their own understanding and connection with this iconic figure.
Comments
Post a Comment